क्यों होती है प्राइवेट पार्ट और हिप्स पर बार-बार खुजली

कई लोग हिप्स पर खुजली होने से कारण बहुत परेशान रहते हैं। जाहिर है बार-बार हिप्स पर खुजली होना बेचैनी और कई बार शर्मिंदगी का सबब बन जाता है। मुंबई के डर्मटालजिस्ट और कॉस्मेटोलोजिस्ट डॉक्टर अपर्णा संथानम आपको हिप्स पर खुजली होने के छह कारण बता रही हैं। पढ़ें- सेब के सिरके से पाएं पसीने से होने वाली खुजली से राहत।
ये खुजली का एक बहुत आम कारण है। ये ऐथलीट फूट स्किन इन्फेक्शन के जैसा ही है, जो फंगस की वजह से होता है। ये ग्रॉइन (पेट और जांध के बीच का भाग), हथेली और शरीर के अन्य हिस्सों में फ़ैल सकता है। फंगस नमी और गर्म जगह में पैदा होता है। इसमें खुजाने से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके इलाज के लिए एंटी-फंगल ऑइंटमेंट उपलब्ध होती हैं।
ये 3 मिमी लंबे होते हैं। जो पेट और रेक्टम में होते हैं। सोते समय फीमेल पिनवर्म गुदा के जरिए आंतों से बाहर आते समय स्किन के पास अंडे छोड़ देते हैं, जो खुजली का कारण बन सकते हैं। यहां खुजली करने से वो आपकी उंगली में चिपक सकते हैं और आपके मुंह में जा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पेट में कीड़े हैं, तो नियमित रूप से अपने हाथ धोएं।
कई लोगों को एनल के आसपास रैशेज और खुलजी हो जाती है। ये एटॉपिक डर्मेटाइटिस एक्जिमा हो सकती है। ये बच्चों को ज्यादा होती है। बड़े लोगों को ये समस्या सिंथेटिक मटेरियल से बनी चुस्त अंडरगारमेंट्स और पैन्ट्स पहनने की वजह से हो सकती है।
बवासीर से पीड़ित लोगों को हिप्स पर खुजली होना एक आम समस्या है। इसलिए हिप्स और गुदे की साफ़-सफाई और उसे सूखा रखना बहुत जरूरी है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप गर्म और नमक के पानी में बैठकर सिकाई कर सकते हैं। पुरानी कब्ज की समस्या भी गुदे में खुजली का कारण बन सकती है।
टॉयलेट पेपर या वाइप्स का लंबे समय तक इस्तेमाल से भी गुदे में खुजली का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन चीजों में परफ्यूम और प्रीज़र्वटिव मिले होते हैं।
ये हिप्स पर क्लेफ्ट में होने वाला अन्य छेद होता है, जिसे बट क्रैक के रूप में भी जाना जाता है। डॉक्टर के अनुसार, ये हिप्स में होने वाली खुजली का कारण बन सकता है। इसमें इन्फेक्शन या मवाद भरने पर ये बेहद दर्दनाक हो सकता है। पायलोनिडल साइनस के सटीक कारण अभी सामने नहीं हैं लेकिन डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि स्किन हेयर पिर्सिंग के कारण ये समस्या हो सकती है। अगर आपको भी अपने बटक्स पर खुजली के साथ सूजन, रेडनेस का एहसास होता है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।


Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment