किरण बेदी बन सकती है दिल्ली की अगली सी एम (CM of Delhi)...

किरण बेदी ने भापा को कहा हां और केजरीवाल को कहा ना !!

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। ये घोषणा गुरूवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री अरूण जेटली और अन्य लोग मौजूद थे। अमित शाह और जेटली ने कहा कि बेदी क्रूसेडर की भूमिका निभाती रही हैं और वह हमेशा मूल्यों के लिए लडती रही हैं। जेटली ने कहा कि भाजपा की कोशिश हमेशा समाज के ऎसे लोगों को पार्टी में लाने की रही है, जिनकी अपनी एक विश्वसनीयता रही है। 

बेदी ने नरेंद्र मोदी की करी तारीफ !


मुख्यमंत्री के रूप में बेदी को प्रोजेक्ट करने के सवाल पर शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में बेदी के नाम की घोषणा इस समय नहीं की जा सकती, इसपर पार्टी के संसदीय बोर्ड में विचार विमर्श किया जाएगा और फिर किसी नाम की घोषणा की जा सकती है। शाह ने यह भी कहा कि बेदी चुनाव जरूरी लडेंगी। बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी आभारी हैं। बेदी ने कहा कि मोदी प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं और उनके नेतृत्व में देश और समाज आगे बढेगा। बेदी ने कहा कि मैं हमेशा चाहती थी कि खुद को समाज सेवा के लिए समर्पित करूं, लेकिन आज वह मोदी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर हुई हैं और अब पार्टी के जरिए देश सेवा के काम को आगे बढाएंगी। बेदी ने कहा कि मैं जेटली और शाह की भी आभारी हूं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था बच्चों और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी और फिर वह आईपीएस अधिकारी बनीं। उनके पास चालीस साल का प्रशासनिक अनुभव है और अब ये अनुभव भाजपा और देश के काम आएंगे।


बेदी भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। बेदी ने 1972 में पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। उन्होंने 27 नवंबर 2007 कोे स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेने के बाद समाज सेवा का निर्णय किया। लोकपाल बिल को लेकर हुए आंदोलन में उन्होंने समाज सेवक अन्ना हजारे अरविंद केजरीवाल के साथ जोरदार तरीके से प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उनका उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पार्टी बनाने के फैसले के बाद उनसे अलग हो गयी। 


किरण बेदी का प्रोफाइल ! 

डॉ बेदी ने विभिन्न आला पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। उनका जन्म 1949 में पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। उनके मानवीय एवं निडर दृष्टिकोण ने पुलिस कार्यप्रणाली एवं जेल सुधारों के लिए अनेक आधुनिक आयाम जोडे। उन्हें एशिया का नोबल पुरस्कार कहा जाने वाला रमन मैगसेसे पुरस्कार से नवाजा गया। उनको मिलने वाले अन्य पुरस्कारों में जर्मन फाउंडे्शन का जोसफ ब्यूज पुरस्कार, नार्वे के संगठन इंटशनेशनल ऑर्गेनाजेशन ऑफ गुड टेम्पलर्स का ड्रग प्रिवेंशन एवं कंट्रोल के लिए एशिया रीजन अवार्ड, जून 2001 में प्राप्त अमेरिकी मॉरीसन-टॉम निटकॉक पुरस्कार तथा इटली का "वूमन ऑफ इयर 2002" जैसे बडे पुरस्कार मिल चुके हैं। 
आईपीएस बनने से पहले बेदी राजनीति विज्ञान में व्याख्याता थीं। 1970-1972 के बीच वह अमृतसर खालसा कॉलेज में अध्यापन का काम किया। 1972 में वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुईं। बेदी नशीले पदाथोंü के नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और वीआईपी सुरक्षा के क्षेत्रों में अपने काम के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। तिहाड जेल (दिल्ली) के अपने कार्यकाल के दौरान वह जेल में सुधार के लिए कई अहम कदम उठाए थे।

बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात !

किरन बेदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ने के संकेत मिलने लगे हैं। दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने गुरुवार को खुलकर किरन बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही विजय गोयल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी किरन बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने किरन बेदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद ट्वीट भी किया। 

और पढ़े ………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment