जश्न-ए-गणतंत्र समाप्त! ओबामा ने जाना भारत की संस्कृति-ताकत !

गणतंत्र दिवस समाप्त !!   


देश आज 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की समृद्धि, विकास और सैन्य ताकत के अलावा सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं की विरासत की अनूठी, अद्भुत और अविस्मरणीय मनोहारी झांकी का आज राजपथ पर भव्य प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया में तेजी से एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहे भारत के चहुंमुखी विकास की झलक से रूबरू हुए। पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के गणतंत्र दिवस के मौके पर ऎतिहासिक राजपथ पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति को यादगार और सुरक्षित बनाने के लिये हर संभव प्रयास किया गया था। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के राजपथ पर पहुंचने के बाद तिरंगे को 21 तोपों की सलामी के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई।

और पढ़िए .......... 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment