सागर में डूब गया एयर एशिया QZ 8501 विमान !!

इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहा एयर एशिया का विमान रविवार सुबह लापता हो गया था।   जावा सागर के ऊपर रविवार सुबह लापता हुए एयर एशिया के विमान QZ 8501 के बारे में आज भी कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, पर आज भी कोई नतीजा नही आया। अब कल यानि मंगलवार को फिर सेसर्च ऑपरेशन चालू होगा। लापता विमान को खोजने में कई देश इंडोनेशिया की मदद कर रहे हैं। इसे सात हिस्सों में बांटा गया है। जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेलितुंग द्वीप और कालीमंतन पर तैनजुंग पनड के बीच दो समुद्री इलाकों पर केंद्रित है। क्या सागर गया 




सिंगापुर की वेबसाइट स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट में कथित तौर पर विमान के बेलितुंग द्वीप के पास जावा के समंदर में क्रैश होना बताया जा रहा है, लेकिन उसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। एक राहत अधिकारी ने कहा कि प्लेन QZ 8501 के समुद्र के तल में होने की आशंका है। इंडोनेशियाई खोज और बचाव एजेंसी बसरनास चीफ एफएच बैमबैंग स्वैलिस्टो ने मीडिया को बताया, पहला सर्च एरिया बेलितुंग द्वीप और कालीमंतन के दक्षिण-पश्चिमी भाग के बीच का समुद्र क्षेत्र है, जिसकी दूरी 120 समुद्रही मील से 240 समुद्री मील है। 


दूसरा एरिया कालीमंतन और बैंगका द्वीप के पश्चिमी भाग के बीच स्थित समुद्री क्षेत्र है। इसकी दूसरी 180 समुद्री मील से 150 समुद्री मील है। बैंगका द्वीप बेलितुंग द्वीप के उत्तर-पश्चिम में है। बसरनास के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन को कुल सात हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें इंडोनेशियाई सशस्त्र बल के विमान तीन इलाकों पर फोकस कर रहे हैं। 
वहीं, मलेशिया और सिंगापुर के एयरक्राफ्ट दो अन्य हिस्सों में लापता विमान की तलाशी में जुटे हुए हैं। भारत भी खोज मदद में खोज अभियान के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और चीन ने भी मदद की पेशकश की है। भारत की तीन जहाज और एक टोही विमान भी तैयार हैं। माना जा रहा है कि ये सर्च ऑपरेशन 40 समुद्री वर्गमील में चलाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को 12 बडे जहाज और कई एयरक्राफ्ट को लापता विमान को ढूंढने में लगाया गया था, जिसमें एक हक्र्यूलिस, एक बोइंग 737 सर्विलांस प्लेन शामिल था। 



विमान ने इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से सिंगापुर के लिए उडान भरी थी, पर बीच में लापता हो गया। विमान में 16 बच्चाों समेत 155 यात्री सवार थेऔर 7 करू मेंबर भी सवार थे।  इंडोनेशिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क उडान भरने के तकरीबन 42 विनट के भीतर टूट गया। पायलट ने एटीसी से खराब मौसम के कारण रास्ता बदलकर 38 हजार फीट की ऊंचाई पर उडने की इजाजत मांगी थी। तब वह 32 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसी दौरान उसका संपर्क टूट गया। उसके बाद इंडोनेशिया और सिंगापुर की वायुसेना नौसेना विमान को तलाशा रहे है 

और पढ़े ………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment