क्या गैर आदिवासी चेहरे को सीएम (CM) बनाना झारखंड के लिए सही है ?



झारखंड के नए मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे, राज्य में पहले गैर आदिवासी सीएम होंगे। शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। वह 28 तारिक को शपथ लेंगे। 


 सूत्रों का कहना है कि आदिवासी चेहरे को डिप्टी सीएम (Depty CM) बनाने को लेकर भी भाजपा विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आदिवासी तबके से आने वाले नीलकंठ मुंडा या शिवशंकर उरांव डिप्टी सीएम हो सकते हैं। वहीं अर्जुन मुंडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर विचार किया जा रहा है। अभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवरदास हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए रघुवर दास के नाम पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के झारखंड के पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और विनय सहस्त्रबुद्धे की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में लगाई गई। रघुवर दास आदिवासी समाज से नहीं हैं और झारखंड बनने के बाद से अब तक कोई भी गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं रहा है


इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा झारखंड में गैर-जनजातीय समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा को झारखंड की परंपरा तोडने वाला बताया है। उन्होंने भाजपा पर समाज तोडने का भी आरोप लगाया। पटना में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, जब से झारखंड अलग राज्य बना है, तब से वहां एक परंपरा के अनुसार जनजातीय परिवार से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है, परंतु भाजपा ने इस परंपरा को आज तोड दिया। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गटबंधन (NDA) को जनजातियों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा गैर-जनजातीय समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद झारखंड के मूलवासी एक बार फिर असहज महसूस करेंगे और इससे एक बार फिर अंतर्विरोध शुरू होगा।

और पढ़िए ................ 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment