ये क्या !! चीन के नकली सामान की तरह चीन की पुलिस भी नकली .....

एक समाचार पत्र के मुताबित अब चीनी सामान की तरह चीनी पुलिस भी निकली है। 

उत्तर-पूर्वी चीन में स्थानीय शासन में सिक्योरिटी गार्डों को पुलिस अधिकारी बनाकर इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की हैएक समाचार एजेंसी के अनुसार चीन में ऐसे चलन के ग़ैरकानूनी होने के बावजूद एक प्रांत के प्रशासन ने सिक्योरिटी गार्डों को पुलिस की वर्दी दी और उन्हें पद भी बांटे। 
चीन के पुलिस कानून के अनुसार पुलिस के चिन्ह और वर्दियां सिर्फ़ पुलिस बल ही इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन स्थानीय शासन के अधिकारी ज़ांग हॉन्गबिन कहते हैं कि 'अधिकारियों' को इसलिए तैनात किया गया था क्योंकि लोगों की शिकायतें बहुत बढ़ गई थीं। 
अधिकारी हॉन्गबिन ने कहा, "हर साल हज़ारों की संख्या में आवेदनकर्ता जबरन सराकरी इमारतों में घुस जाते हैं। यह स्थिति कई बार तो तब भी नियंत्रण से बाहर हो जाती है, जब सिक्योरिटी गार्ड्स पुलिस की वर्दी पहने होते हैं।" समाचार पत्र के अनुसार जिआमुसी में शासन 2001 से ही नकली पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल कर रहा था। 
एक गार्ड ने एजेंसी को बताया, "मैं करीब सात साल से पुलिस का आईडी नंबर और क्लास 3 का पुलिस रैंक इस्तेमाल कर रहा हूं।इस जानकारी के बाद स्थानीय अधिकारियों ने सभी वर्दियों को 'ज़ब्त' कर लिया है। शासन के एक प्रवक्ता ने ग्लोबल टाइम्स को कहा, "हमें किसी सज़ा के बारे में पता नहीं चला है।"
कुछ चीनी मीडिया संस्थाओं ने शासन पर पुलिस के अधिकार के दुरुपयोग और सिक्योरिटी गार्डों का इस्तेमाल लोगों को शिकायत दर्ज करने से रोकने के लिए करने का आरोप लगाया है। बीजिंग टाइम्स के अनुसार, "समस्याओं से निबटने का यह नासमझी भरा और ग़ैर कानूनी तरीका है।"
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment