अरे ये क्या ! महिला टॉयलेट में कैमरा!! स्क्रीन आराम कक्ष में .........

वाह रे बाबा ! रामपाल ने लगवाए थे महिला टॉयलेट में कैमरा और स्क्रीन आराम कक्ष में !! 

 बरवाला! हिसार!(हरियाणा) रामपाल का आश्रम लगभग 12 एकड में फैला हुआ है।  रामपाल के सतलोक आश्रम में उसने ऎशोआराम की तमाम सुविधाएं जुटा रखी थी। यहां तक कि उनके आश्रम में महिलाओं की इज्जत से भी खिलवाड होता था! इसकी गवाही दे रहे हैं आश्रम से बरामद कंडोम, अश्लील साहित्य, मर्दानगी ताकत बढाने वाली दवाएं। यह भी पता चला है कि महिला टॉयलेट में लगे कैमरों की स्क्रीन रामपाल के आराम कक्ष में लगी थी। सतलोक आश्रम का पूरा राज सामने लाना पुलिस के लिए बडी चुनौती बना हुआ है

इसके लिए पुलिस शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चला रही है, और रामपाल से पूछताछ भी कर रही है। आश्रम इतना बडा है कि पुलिस की कई टीमें लगातार तलाशी अभियान चला कर भी सारी जानकारी नहीं जुटा पाई है। आश्रम में पांच एकड में तो तहखाना ही है, जिसमें अभी घुसा नहीं जा सका है। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यहां 800 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। भवन में जगह जगह लिफ्ट लगी हुई है। आश्रम के बाहर और भीतर काफी संख्या में कैमरे लगे हैं। शौचालयों में आने जाने वालों तक की निगरानी तक के लिए कैमरे हैं। इनकी स्क्रीन रामपाल के रेस्ट रूम, कोठी, वीवीआईपी एरिया आदि चुनिंदा जगहों पर लगी हैं।

CCTV के हार्डडिस्क से खुलेंगे कई राज ......



गुरूवार को पुलिस को यहां महिलाओं के शौचालय में सीसीटीवी कैमरे में लगे मिले थे। इसके अलावामर्दाना ताकत बढाने वाली दवाएंकंडोम और अश्लील साहित्य भी बरामद हुआ था। पुलिस को शक है कि आश्रम के अंदर कई अनैतिक काम भी होते थे। रामपाल के करीबी बलजीत तथा उसकी बेटी बबीता की गिरफ्तारी ने शक की बुनियाद और पुख्ता की है। बबीता के पास से बरामद महत्वपूर्ण उपकरण किसी बडे रैकेट का खुलासा होने के संकेत दे रहे हैं। पुलिस मान रही है कि आश्रम के अंदर प्रवचन के अलावा अन्य गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाता था। बबीता के पास से बरामद एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, 10 हार्ड डिस्क, 17 सीडी, 3 टेलीफोन डायरी और कई फाइलें आश्रम के सारे भेद खोल सकती हैं। आश्रम के बाहर से भारी संख्या में बरामद अश्लील सामग्री पहले ही कुछ गलत होने की ओर इशारा करते हैं। पुलिस को आसपास के ग्रामीणों ने बताया है कि कई बार उन्हें खेतों में आपत्तिजनक सामग्री पडी मिली है
आश्रम में तहखानासिंहासननुमा कुर्सी...



आश्रम में तहखाना होने की बात भी कही जा रही है। इस तहखाने का राज बाबा रामपाल से पूछताछ और आश्रम का तलाशी अभियान पूरा होने के बाद सामने सकता है। आश्रम इतना बडा है कि इसमें 854 बाथरूम और 1254 टॉयलेट बनाए गए हैं। पांच फ्लोर में बने आश्रम के हर फ्लोर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बाथरूम मिला है। बाथरूम में एसी तक लगे हैं,
आश्रम में  सिंहासननुमा कुर्सी भी है, जिसपे बैठ कर रामपाल आराम करता था।  

आलीशान स्वीमिंग पूल, बुलेटप्रूफ केबिन ...... 

आश्रम में बडा आलीशान स्वीमिंग पूल बना है। साथ में बडा लग्जरी सुविधाओं वाला बाथरूम भी है। इसमें विदेशी फिटिंग लगी है। सत्संग हॉल, भोजनालय, राशन स्टोर भी बने हैं। रामपाल के लिए पांच मंजिला भवन की तरफ अनुयायियों को आने की अनुमति नहीं थी। भवन पूरी तरह वातानुकूलित है। रामपाल के विदेशी भक्त भी आश्रम में मिले है, सत्संग हॉल में रामपाल का बुलेटप्रूफ कांच से निर्मित सिंहासननुमा केबिन है। 

और पढ़े। ………। 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment